1. आजाद नगर में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गीतानगर निवासी जुनेद उम्र (25) अपने भाई अनस के साथ शादी समारोह में जा रहा था, तभी मोड़ पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रहे आयशर वाहन का पहिया जुनेद के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनस घायल है। पुलिस आयशर वाहन की तलाश कर रही है।
2. तिलक नगर में हादसे के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाले यशवंत (पुत्र एस.) की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब 10 दिन पहले एक्टिवा से जाते समय एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।3. पलासिया चौराहे पर तेज रफ्तार कार थाने की दीवार से टकराई, चार युवक सुरक्षित
पलासिया चौराहे पर गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर थाने की दीवार में जा घुसी। टक्कर के बाद कार पलट गई और दीवार व पोल को नुकसान पहुंचा। कार में सवार चार युवकों को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है और हादसे का कारण स्टेयरिंग पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।



.jpeg)
Post a Comment