इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने देर शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।

घटना द्वारकापुरी इलाके की एक गली की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शशि नाम की महिला सड़क पर खड़ी होकर दो अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और पहले आसपास नजर रखी। इसके बाद एक आरोपी ने अचानक महिला के गले से चेन झपट ली और अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही उसके दो नाबालिग साथियों को भी पकड़ लिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अन्य किन घटनाओं को अंजाम दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post