बुडापेस्ट। हंगरी के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री पीटर एम. ने इजराइल के प्रधानमंत्री बी.एन. को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) द्वारा वांछित किसी भी नेता के हंगरी आने पर उसे हिरासत में लिया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने उक्त नेता को हंगरी आने का न्योता भी दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री एम. ने कहा कि यदि कोई देश आईसीसी का सदस्य है और कोई वांछित व्यक्ति उसकी सीमा में प्रवेश करता है, तो उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हंगरी आईसीसी का सदस्य बना रहेगा और इससे बाहर होने का पूर्व प्रधानमंत्री वी.ओ. का फैसला रद्द किया जाएगा।

प्रधानमंत्री एम. से जब राष्ट्रीय समारोह में विदेशी नेताओं को आमंत्रित करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कई वैश्विक नेताओं से बातचीत की है और 1956 के आंदोलन की 70वीं वर्षगांठ पर सभी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विदेशी नेता को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि हंगरी आईसीसी से बाहर नहीं होगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री वी.ओ. ने आईसीसी से बाहर होने की घोषणा की थी, जो 2 जून 2026 से लागू होनी थी। अब नई सरकार इस फैसले को पलटने की तैयारी में है।

हाल ही में हुए चुनाव में पीटर एम. ने पूर्व प्रधानमंत्री को हराकर सत्ता हासिल की, जिससे उनके लंबे कार्यकाल का अंत हुआ। चुनाव के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही उन्होंने यूरोपीय संघ और नाटो के साथ संबंधों को मजबूत करने की भी बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post