इंदौर के रेडीमेड कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में रविवार रात एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

हीरानगर पुलिस के अनुसार, मृतका रेखा उम्र (45) और उनके पति राजेश निवासी सुखलिया एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने राजेश को संभाला और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, दंपति बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनके परिचित के यहां 27 अप्रैल को शादी थी, जिसके लिए वे कपड़े लेने गए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post