इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नं. 136 में शुक्रवार सुबह एक मजदूर का शव खाली मैदान में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

लसूडिया पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि बगीचे के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक का सिर बुरी तरह कुचला गया है। प्राथमिक तौर पर इसे हत्या का मामला माना जा रहा है।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में हत्या की गई हो सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बगीचे और आसपास के मैदान में पर्याप्त लाइट नहीं है, जिससे यहां नशेड़ी और असामाजिक तत्व अक्सर जमा होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post