इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ एक होमगार्ड सैनिक ने किराएदार का सत्यापन करने के लिए 200 रुपए की रिश्वत ली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद एसीपी निधि S. ने सैनिक को थाने से हटा दिया है।

होमगार्ड सैनिक संजय B. किराएदार का सत्यापन करने गए थे। उन्होंने कागजों में कमी बताकर मकान मालिक से 200 रुपए मांगे। मकान मालिक ने पैसे दिए, तो संजय ने उन्हें रख लिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। शाम को यह वीडियो एसीपी तक पहुंचा, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सैनिक को हटा दिया गया।

इसी थाने से तीन माह पहले एक अन्य होमगार्ड सैनिक आनंद P. को भी हटाया गया था। उस समय वह शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करते हुए पाया गया था। लोगों ने उसकी वर्दी तक खींच ली थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।

राजेंद्र नगर थाने में हाल ही में एक युवक अभिषेक P. की मौत के बाद एसआई मनोहर P. और टीआई नीरज B. पर भी कार्रवाई की गई थी। दोनों को थाने से हटा दिया गया।

गुरुवार रात अफसरों ने यशवंत B. को राजेंद्र नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कुछ दिन पहले एक अन्य थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया था। यशवंत B. को जोन-1 के अफसरों के करीबी अधिकारियों में माना जाता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post