पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया ने नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर 31 मई तक अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। तेल अवीव के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी सेवाएं बंद कर चुकी हैं। फिलहाल El Al, Israir, Arkia और Air Haifa ही सीमित उड़ानें संचालित कर रही हैं।

फ्लाइट्स सस्पेंड होने से 40 हजार से ज्यादा भारतीय प्रभावित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत लौटने के लिए यात्रियों को जॉर्डन या मिस्र के रास्ते जाना पड़ रहा है।

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है और रजिस्ट्रेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारतीय कामगारों और छात्रों से वर्चुअल बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा 1 जनवरी से शुरू हुई थी, जिसमें सप्ताह में चार फ्लाइट्स Boeing 787 Dreamliner से संचालित की जा रही थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post