शहर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें पिता-पुत्र की जान चली गई। दोनों अस्पताल से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अलवासा क्षेत्र निवासी पवन अपने पिता मुन्ना लाल के साथ अस्पताल में भर्ती बहन को टिफिन देकर घर लौट रहे थे। चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक आईशर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

घायल मुन्ना लाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक पवन क्षेत्र में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। परिवार में अब छोटा भाई, पत्नी और बच्चे ही रह गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post