खेत से गेहूं की कटाई कर तीन ट्रैक्टरों में फसल भरकर ले जा रहे एक किसान को उसके भाई और साथियों ने शुक्रवार को रास्ते में रोक लिया और विवाद करने लगे। आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर आगे नहीं ले जाने देने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में किसान ने गांधी नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक आमोद निवासी एक कॉलोनी की शिकायत पर प्रमोद, ऋषि, सौरभ और कपिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के पास की है।
उन्होंने बताया कि खेत से गेहूं की फसल कटवाकर उसे तीन ट्रैक्टरों में भरकर इंदौर अनाज मंडी ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसका भाई प्रमोद अपने साथियों के साथ मिला और सभी ने ट्रैक्टरों को रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फरियादी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment