शहर के पास खुडैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर छापा मारकर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल की रात ग्राम क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम रात करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की।

जांच में सामने आया कि फार्म हाउस की संचालक द्वारा वहां ठहरे लोगों की सूचना थाने में नहीं दी गई थी। साथ ही आने-जाने वाले व्यक्तियों की एंट्री के लिए कोई विजिटिंग रजिस्टर भी नहीं रखा गया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी गाड़ी की तलाशी लेने पर एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी फार्म हाउस में मौजूद था।

इस मामले में फार्म हाउस संचालक के खिलाफ भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post