इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला को बुधवार रात गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतका सीमा अपने पति और तीन बच्चों के साथ शहर में रह रही थी। बुधवार रात जब पति घर पहुंचे तो महिला की तबीयत खराब थी। पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ दिनों से एक युवक से मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग कर रही थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।
दोनों की शादी को करीब 8 साल हो चुके थे और उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मामले में महिला के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment