उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11 वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए 75 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिगों को अपने घर में जगह दी। घटना के दौरान वह अपने एक अन्य साथी (57 वर्ष) के साथ घर के बाहर पहरा देता रहा।
पुलिस के अनुसार यह घटना 28 मार्च को हुई। गांव के ही दो नाबालिग (14 और 15 वर्ष) ने बच्ची को बहला-फुसलाकर 75 वर्षीय बुजुर्ग के घर ले गए। वारदात के समय बुजुर्ग अपने 57 वर्षीय साथी के साथ बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। इसी दौरान गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपने परिवारजनों को पूरी बात बताई। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, POCSO एक्ट, SC-ST एक्ट और IT एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वयस्क आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment