चंदन नगर इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली।
रविवार सुबह उसने परिवार के साथ नाश्ता किया और दिनभर सामान्य रूप से घर में रही। दोपहर में वह अपनी भाभी से बातचीत करती रही, इसके बाद अपने कमरे में चली गई।
परिजनों के अनुसार, शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो मां उसे देखने पहुंची। इसी दौरान घटना का पता चला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
किशोरी (माही ) के पिता हाट-बाजार में दुकान लगाते हैं। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। भाई (रूपेश ) के अनुसार, वह आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसे पढ़ाई को लेकर किसी तरह का तनाव नहीं था और न ही किसी अन्य परेशानी की जानकारी सामने आई है।

Post a Comment