इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ 18 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता मनीषा (स्थानीय निवासी) ने बताया कि उसके परिचित सुनील ने उसके नाम से सिम कार्ड लिया। इसी सिम के जरिए आरोपी ने उसकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली।

आरोपी ने महिला को ऑनलाइन डराकर-धमकाकर और झांसे में लेकर करीब 18 लाख 9 हजार रुपए उसके खाते से अपने और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post