इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में उधारी के विवाद में एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान कालू उर्फ फिरोल  (स्थानीय निवासी) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अरबाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कालू ने अरबाज से करीब 3 लाख रुपए उधार लिए थे, जिन्हें वह लंबे समय से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार रात फिर पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है, जबकि मृतक बेरोजगार था और जुए का आदी था। उधार की रकम भी उसने जुए में गंवा दी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post