इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मजदूर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां मजदूरी करने आई 35 वर्षीय महिला के साथ आरोपी ने बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले भरोसा जीता, फिर महिला को अकेला पाकर उसकी अस्मत लूट ली। इसके बाद लगातार धमकियों के सहारे उसका शोषण करता रहा।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने इंदौर आई थी। पति के एक दोस्त “अमन” ने उन्हें MR-10 क्षेत्र में रहने की व्यवस्था करवाई। दिन में पति काम पर चला जाता और महिला घर पर अकेली रहती थी। इसी दौरान आरोपी “विकास R.” ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देगा। डर और बदनामी के चलते पीड़िता चुप रही। बाद में जब उसने अपने पति को घटना बताई, तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। दंपति डर के कारण 22 अगस्त 2025 को काम छोड़कर अपने गांव लौट गया।

पीड़िता के अनुसार, गांव पहुंचने के बाद भी आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे लगातार धमकाता रहा और मिलने का दबाव बनाता रहा। साथ ही बदनाम करने की धमकी देता रहा। दंपति हाल ही में वापस इंदौर आया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post