इंदौर के MIG इलाके में बुधवार रात एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ फ्लैट में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच में पता चला कि लड़की नर्मदापुरम से लापता है। इस संबंध में वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है और टीम इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी नाम से एक हिंदू लड़की के साथ फ्लैट में रह रहा है। सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने पहले अपना नाम मनोज बताया, लेकिन बाद में खुद को जोयब बताया। उसके मोबाइल की जांच में कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई है।

इसके बाद युवक को MIG थाने ले जाया गया। घटना के बाद थाने पर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही और कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक नर्मदापुरम से नाबालिग लड़की को लेकर इंदौर आया था। लड़की की गुमशुदगी पहले से ही नर्मदापुरम में दर्ज है।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की पूरी जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है। युवक के मोबाइल से मिले संदिग्ध कंटेंट की जानकारी भी साझा की गई है। आगे की कार्रवाई नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post