भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्य कां. के समक्ष एक वकील ने अदालत परिसर में अपने साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठाया। वकील ने बताया कि अदालत में पेशी के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। यह घटना अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की मौजूदगी में हुई, जिस पर CJI ने कड़ी नाराजगी जताई।
वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह एक मामले में आरोपी की ओर से पेश हुए थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता पक्ष और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वकील का आरोप है कि यह पूरी घटना अदालत कक्ष में हुई, जहां न्यायाधीश और अदालत का स्टाफ मौजूद था।
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि अदालत कक्ष का दरवाजा बंद कर उनके साथ मारपीट की गई।
शिकायत दर्ज कराने के निर्देश
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील को इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। CJI ने कहा कि इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की जाए और उसमें उन्हें भी सूचित किया जाए।
CJI ने कहा कि अदालत में इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment