इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
खजराना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अक्षय (पिता आर.) निवासी श्रीराम नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मोबाइल में मंगेतर के कई मिस्ड कॉल मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार करीब एक साल पहले अक्षय अपने भाई के पास इंदौर रहने आया था। उसके माता-पिता मूल रूप से हरदा जिले के एक गांव के निवासी हैं। अक्षय कांच का काम करता था और कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से परिचय था।

Post a Comment