भिवाड़ी (राजस्थान) के खुशखेड़ा–करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भीषण आग और धमाके की घटना में 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। एडीएम सुमिता एम. ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान आग की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
फैक्ट्री संचालक राजेंद्र क. बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां केमिकल के साथ अवैध रूप से पटाखे भी बनाए जा रहे थे।
खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों के अनुसार शव बुरी तरह झुलस गए थे। रेस्क्यू टीम ने मलबे से अवशेष एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित किए।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्टर अर्तिका श. मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया छोटा विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका है, गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। अब तक 5 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जो बिहार के मोतिहारी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। रिकॉर्ड के आधार पर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Post a Comment