इंदौर के खुडैल क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वे नौकरी से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना ग्राम क्षेत्र में हुई। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग जंगल क्षेत्र में चौकीदारी का कार्य करते थे और रविवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

परिवार के अनुसार, उन्होंने दो महीने पहले ही चौकीदारी का काम शुरू किया था। उनका कहना था कि घर पर अकेले रहने के बजाय वे सक्रिय रहना चाहते थे, इसलिए यह जिम्मेदारी संभाली।

Post a Comment

Previous Post Next Post