इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डीसीपी जोन-3 के मुताबिक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर अन्य चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस लूट और आपसी विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सुबह करीब 8 बजे एमआर-4 रेलवे पटरी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान खोजराम पुत्र लखन एन. (निवासी छत्तीसगढ़) के रूप में की है। वह शहर के एक फैक्ट्री क्षेत्र में काम करता था।

पुलिस ने धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि खोजराम दिन और रात दोनों शिफ्ट में काम करता था। बुधवार रात वह अपने कमरे पर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस मृतक के साथियों और फैक्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post