इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह घर से पैदल सब्जी लेने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार
ओमेक्स सिटी वन क्षेत्र में सीताराम जे. (46 वर्ष) सड़क पार कर रहे थे। तेज कार ने जोरदार टक्कर मारी। घायल अवस्था में काफी देर सड़क पर पड़े रहे। स्थानीयों ने एम्बुलेंस से एमवाई अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। परिवार में दो बेटे, माता-पिता शिवपुरी में रहते हैं।

Post a Comment