ईरान में विरोध प्रदर्शनों से हालात बेकाबू हो गए हैं। अब तक 2,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिगड़ते हालात के बीच भारत ने ईरान में फंसे अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की अपील की है।
भारतीय दूतावास की सख्त चेतावनी
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों - पर्यटक, व्यापारी, छात्र - से व्यावसायिक उड़ानों या उपलब्ध साधनों से तत्काल ईरान छोड़ने को कहा है। प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने, दूतावास से संपर्क बनाए रखने और यात्रा दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।
मृतकों का आंकड़ा 2,571
मानवाधिकार संगठन के अनुसार प्रदर्शनों में 2,403 प्रदर्शनकारी, 147 सरकारी कर्मी, 12 बच्चे और 9 निर्दोष नागरिक मारे गए। 18,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह 1979 की क्रांति के बाद सबसे घातक हिंसा है।

Post a Comment