दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात जोरदार एनकाउंटर हुआ। गुप्त सूचना पर हीरानाकी मोड के पास जाल बिछाया गया था। गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर्स को दबोच लिया गया।
गोलीबारी में एक अपराधी घायल
एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, वहीं एक कांस्टेबल बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दीपक डी. और एक नाबालिग के रूप में हुई।
हथियार और स्कूटर बरामद
पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, कारतूस और स्कूटर जब्त किया। आरोपी हाल ही में पश्चिम विहार और वेस्ट विनोद नगर फायरिंग मामलों में वांछित थे। सोमवार रात पश्चिम विहार के जिम के बाहर दो बाइक सवारों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की थी।
पश्चिम विहार फायरिंग का खुलासा
रात 11 बजे आउटर रिंग रोड पर आरके फिटनेस के बाहर फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस जांच में दोनों बदमाश लॉरेंस गैंग के शार्पशूटर्स निकले। पूछताछ जारी।

Post a Comment