सिजेरियन से इंसानों के बच्चे जन्म लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों के बच्चे का ऐसा जन्म सुना है? हैरान करने वाली ये सच्चाई! मेम्फिस चिड़ियाघर में खुशियों का माहौल है।

लंबे इंतजार और खास सावधानियों के बाद एक मादा ओरंगुटान ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह जन्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ - जो ओरंगुटानों में बेहद दुर्लभ है।

नन्ही रुहाना का स्वागत
डिलीवरी के बाद मां-बेटी की विशेष देखभाल चल रही है। बच्ची का नाम रुहाना रखा गया, जिसका अर्थ है 'आत्मा से जुड़ा हुआ'। यह नाम इस नन्ही जान पर एकदम फिट बैठता है।

चिड़ियाघर में हर कोने में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। यह दुर्लभ जन्म वन्यजीव संरक्षण के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post