इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार सुबह इंदौर की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सपना-संगीता रोड स्थित कंपनी के कार्यालय और डायरेक्टर के आवास पर टीमें पहुंचीं।

अलसुबह शुरू हुई कार्रवाई
सुबह-सुबह इनकम टैक्स की टीमें इन लोकेशन्स पर पहुंचीं। दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और लेखा-जोखा की बारीकी से जांच चल रही है। कार्रवाई अभी भी जारी है।

कंपनी का प्रोफाइल
1986 में स्थापित यह कंपनी सड़क, राजमार्ग, पुल, इमारतें बनाती है। RMC (रेडी मिक्स कंक्रीट), टोल कलेक्शन और आवासीय प्रोजेक्ट्स जैसे बीआरजी हिल व्यू में सक्रिय। 2005 में प्राइवेट लिमिटेड और बाद में पब्लिक लिमिटेड बनी। देशभर में इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम।

छापे का कारण
विभाग को कंपनी के बड़े लेन-देन, टैक्स चोरी और कामकाज में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर सर्वे शुरू हुआ। पूरी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post