महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ उपमुख्यमंत्री का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती के एक हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वे पंचायत चुनावों के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। राज्य के एविएशन विभाग के अनुसार विमान लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था, लेकिन पहली बार में रनवे साफ दिखाई नहीं देने के कारण पायलट ने विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले लिया।

क्रैश साइट से सामने आई तस्वीरें

इसके बाद रनवे-11 पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की गई, इसी दौरान विमान रनवे से फिसल गया और क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक लैंडिंग के समय पायलट की ओर से कोई इमरजेंसी सिग्नल या ‘मेडे कॉल’ नहीं दी गई थी। घटना के समय आसपास के फ्लाइंग क्षेत्र में कोई अन्य विमान उड़ान पर नहीं था।

हादसे के बाद की तस्वीरें

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और करीबी लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राज्य सरकार ने आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है और पूरे राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

हादसे से जुड़े अन्य दृश्य


दुर्घटना स्थल की तस्वीर

इस खबर को ऑडियो में सुनें





Post a Comment

Previous Post Next Post