सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी 2.55 लाख और सोना 1,41,700 रुपये पर
तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी करीब 3% उछलकर 2,55,353 रुपये प्रति किलो और सोना 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मजबूत हुआ। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने में 1,700 रुपये और चांदी में 12,000 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
MCX रेट्स:
-
गोल्ड (5 फरवरी 2026 एक्सपायरी) 1,39,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद, दिन का हाई 1,39,490 और लो 1,37,729 रुपये।
-
सिल्वर में 12,029 रुपये की तेज बढ़त, 2,55,353 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड।
दिल्ली सर्राफा बाजार:
चांदी में 6,500 रुपये प्रति किलो की तेजी रही, जबकि सोने की कीमत में 1,200 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
तेजी के कारण:
विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी सुरक्षित निवेश की मांग, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में पूंजी प्रवाह और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण आई है। निवेशक ईरान संकट और अमेरिका में शुल्क से जुड़े मामलों पर नजर रखे हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 76.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई, जबकि दिन के कारोबार में इसका भाव 73.83 डॉलर तक फिसला था।

Post a Comment