इंदौर में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन फीमेल और एक मेल बच्चा है। यह डिलीवरी शहर के एक हॉस्पिटल में हुई है। सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला का नाम शबाना (उपनाम हटाया गया) है।

डॉ. रितेश पालिया ने बताया कि चारों बच्चों का वजन कम है। इनमें तीन बच्चों का वजन लगभग 1-1 किलो है, जबकि एक बच्चे का वजन लगभग 750 ग्राम है। उन्हें सावधानी के तौर पर पीआईसीयू में रखा गया है। बच्चों का वजन कम होने के कारण उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। चारों में से दो बच्चों की हालत थोड़ी कमजोर होने के कारण उन्हें एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post