बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।
फैले अफवाहों पर ईशा का कड़ा रिएक्शन
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। उनके निधन की झूठी खबरों पर बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “मीडिया गलत खबरें फैलाने में व्यस्त है। पापा स्वस्थ हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।”
पहले भी हो चुकी थीं अफवाहें
धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी गंभीर स्थिति को लेकर कई रूमर्स फैल गए थे। हालांकि ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मिलकर उन अफवाहों को तुरंत खारिज किया था।
अंतिम संस्कार की तैयारी
धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट ले जाया गया। पूरे परिवार ने एंबुलेंस में उनका पार्थिव शरीर लेकर श्मशान घाट की ओर रवाना किया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे।
बॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग गमगीन हो गए। उनके प्रशंसक और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Post a Comment