इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने डीजे की गाड़ी और एक घर पर हमला कर दिया। आरोपी अवैध वसूली को लेकर धमकियां दे रहे थे। गाड़ी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात ऋषि नगर इलाके में हुई। डीजे संचालक कृष्णा के घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी थी। करीब 1 बजे कुछ बदमाश वहां पहुंचे और लोहे की टॉमी व पत्थरों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

आरोपियों ने पास में रहने वाले एक अन्य परिवार के घर पर भी पथराव किया। घर के बरामदे में पत्थर गिरे, कांच टूटे और गमले भी क्षतिग्रस्त हुए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में दो से अधिक बदमाश वारदात करते और फिर मौके से भागते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले भी कुछ लोगों ने डीजे की गाड़ी चलाने को लेकर कृष्णा को धमकाया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post