इंदौर के प्राइड होटल & कन्वेंशन सेंटर में 5 नवम्बर से तीन दिन का ADDICON-2025 इंटरनेशनल एडिक्शन कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रहा है।
इस साल की थीम —
“रणनीतियों, नीतियों और दृष्टिकोण के ज़रिये बढ़ती नशे की समस्या से निपटना”
इस सम्मेलन में देश-विदेश के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, डॉक्टर, रिसर्चर और नीति-निर्माता एडिक्शन की जड़ों, इसके इलाज और रोकथाम के बेहतर रास्तों पर चर्चा करेंगे।
आयोजन समिति चेयर डॉ. रामगुलाम R. ने कहा कि एडिक्शन सिर्फ मेडिकल ट्रीटमेंट का विषय नहीं है, यह एक सामाजिक और मानवीय ज़िम्मेदारी भी है।
ADDICON-2025 इसी दिशा में एक कदम है — जहां विज्ञान और संवेदना, दोनों साथ रखकर समाधान खोजा जाए।

Post a Comment