विमेंस वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भारत की टीम में शामिल 16 में से 15 खिलाड़ी अब WPL के अगले सीजन में खेलती दिखेंगी। 6 खिलाड़ियों को पहले से रिटेन किया गया था, जबकि 9 खिलाड़ी गुरुवार को दिल्ली में हुई नीलामी में खरीदी गईं। इनकी कुल कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही।

दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़, और श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा गया। WPL इतिहास में अब भी किसी खिलाड़ी पर स्मृति मंधाना से ज्यादा बोली नहीं लगी। वे पहले सीजन में 3.40 करोड़ में बिकी थीं और इस बार 3.50 करोड़ में रिटेन की गईं।

महिला क्रिकेट WPL के जरिए मजबूत हो रहा है, लेकिन अब भी सैलरी के मामले में भारतीय महिला खिलाड़ी पुरुष क्रिकेटरों से काफी पीछे हैं।

दीप्ति शर्मा, जिन्हें वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था, को यूपी वॉरियर्स ने फिर अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने ICC टूर्नामेंट के 9 मैचों में 22 विकेट लिए और 215 रन बनाए। वे पूरे टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर रहीं।

भारत की सेकेंड टॉप विकेट टेकर लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में फिर खरीदा। उन्होंने ICC टूर्नामेंट में 9 मुकाबलों में 14 विकेट लिए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post