आगरा जिले के बरहन क्षेत्र के एक गांव में दिवाली पर घर आए सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर पर उनकी भाभी ने हमला कर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इंजीनियर की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी महिला अपने पति के साथ फरार हो गई है।
दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आए थे इंजीनियर
गांव निवासी योगेश कुमार हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर हैं। वह दिवाली मनाने के लिए रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिवार के साथ पूजा करने के बाद घर के बाहर सो गए थे।
रात करीब दो बजे भाभी ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और अचानक उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए और उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
घटना के बाद आरोपी महिला फरार
पुलिस के अनुसार, भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। घटना के बाद वह अपने पति के साथ घर से फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर ने बताया कि भाभी पर हमला करने का आरोप है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
परिवारिक विवाद बना कारण
घायल के परिवार की जेठानी ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि आरोपी देवरानी, देवर की शादी अपनी बहन से कराने का दबाव बना रही थी। परिवार ने शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिससे वह नाराज थी।
ग्रामीणों का कहना है कि इंजीनियर की शादी अगले महीने होने वाली थी। भाभी इसी बात से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दे गई।

Post a Comment