उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की अलसुबह पुलिस ने कुख्यात अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज थे और वह 6 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में भी वांटेड था। दो दिन पहले ही आरोपी ने बहसूमा में पीड़िता के घर पर फायरिंग की थी। शहजाद इससे पहले भी एक बच्ची से रेप के मामले में पांच साल जेल में रह चुका था।
वहीं, फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर में मिशन शक्ति टीम और पुलिस ने सोमवार की देर शाम नौ साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को कुछ ही घंटों में मुठभेड़ में पकड़ा। अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, रात में आरोपी अस्पताल से भाग निकला। पुलिस अब फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए शहरभर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है।

Post a Comment