पीड़िता बीएससी की छात्रा है। यह घटना सोमवार शाम करीब 7:45 की है। पीड़िता के मुताबिक वह अपनी दोस्त के साथ बाजार से व्रत का सामान लेने गई थी। घर लौटते समय सती नगर में महेश परमार की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवक खड़े थे। उसकेतीन बार हॉर्न बजाने के बाद भी वे नहीं हटे।

यूपी के आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में व्रत का सामान खरीदकर दोस्त संग स्कूटी से घर लौट रही छात्रा का मनचलों ने रास्ता रोक लिया। गाली गलौज कर छेड़छाड़ करने लगे। कपड़े खींचने का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर दी। छात्राएं घबरा गईं। जैसे-तैसे वहां से निकल कर घर पहुंची। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित महेश सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। घटना सोमवार शाम करीब 7:45 की है। वह अपनी दोस्त के साथ बाजार से व्रत का सामान लेने गई थी। घर लौटते समय सती नगर में महेश परमार की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवक खड़े थे। उसकेतीन बार हॉर्न बजाने के बाद भी वे नहीं हटे।

इसी दौरान महेश और उसके साथियों ने युवती से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। वह घबरा गई। स्कूटी डिसबैलेंस होकर गिर गई। हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित ने आरोपितों का विरोध किया। जिससे वे भड़क गए और गाली गलौज कर कपड़े पकड़कर खींचने का प्रयास किया। इस पर जैसे-तैसे उन्होंने खुद को सुरक्षित किया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर जुट गए। लोगों ने पीड़ित और उसकी दोस्त को वहां से निकाला। पीड़ित बुरी तरह डरी हुई थी। घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूर्व में हुई घटना

पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके साथ यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार दुकान पर मौजूद लोग उसके साथ गंदी हरकत कर चुके हैं। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।


Post a Comment

Previous Post Next Post