दशहरा से ठीक पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है। इस बार 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1580 रुपये के बजाय 1595 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये हो गई है। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1547 रुपये का और चेन्नई में 1754 रुपये का हो गया है। दिल्ली के अलावा तीनों शहरों में कीमत 16 रुपये तक बढ़ी है। नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गई हैं।
पिछले कुछ महीनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटाई थीं, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत में इन्हें फिर बढ़ा दिया गया है। IOCL की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1595 रुपये का मिलेगा। त्योहारों से पहले महंगाई का यह झटका लोगों के बजट पर असर डाल रहा है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Post a Comment