काल्पनिक दृश्य

बहराइच जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ग्रामीण ने गड़ासे से दो किशोरों की हत्या कर दी और फिर परिवार सहित खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। इस भयावह घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई मवेशी भी जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। कुल मिलाकर इस हृदय विदारक घटना में छह लोगों और चार मवेशियों की जान चली गई।

घटना बुधवार सुबह की है। ग्रामीण खेत में लहसुन की बोआई के लिए दो किशोरों को अपने घर बुलवाकर ले आया। लेकिन नवरात्र का अंतिम दिन होने के कारण दोनों किशोरों ने घर पर अधिक काम होने की बात कहते हुए खेत में काम करने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी ने घर के आंगन में गड़ासे से वारदात को अंजाम दे डाला।

इसके बाद उसने खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर लिया और आग के हवाले कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में आरोपी, उसकी पत्नी और दो बेटियों समेत परिवार के कुल चार सदस्य जिंदा जल गए। इस तरह से इस सनसनीखेज घटना में छह लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। आसपास के ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश और सदमा है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post