इस घटना के गुस्साए लोगों ने बाद में कार चला रहे लड़के की धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आज ग्वालियर में रफ्तार के घोड़े पर सवार एक नाबालिग ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इतनी ही नहीं,उसने एक ट्रैफिक पुलिसवाले को भी अपनी कार से कुछ दूर तक घसीटा। इस घटना के गुस्साए लोगों ने बाद में कार चला रहे लड़के की धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नाबालिग ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे कार के बोनट पर लटकाकर 10 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और नाबालिग को पकड़ लिया है। हादसे में पुलिसकर्मी, महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
आपको बता दे कार MP07 CJ-5039 चला रहे नाबालिग ने सबसे पहले एक्टिवा सवार अनूप सक्सेना को टक्कर मारी। इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार सरोज कुमारी समेत कई और वाहनों को टक्कर मारी। पुलिस ने पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की तो पता चला है कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला है और नाबालिग है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना देकर थाना बुलाया। थाना पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि नाबालिग बिना बताए कार लेकर आया था।
Post a Comment