मध्य प्रदेश के रायसेन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
यहां के मंडीदीप क्षेत्र में बुधवार सुबह इंदिरा नगर कॉलोनी में आठ साल की बच्ची को ऑटो चालक ने पैर पकड़कर घसीटा और सड़क पर फेंकते हुए भाग गया। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इस मामले के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर वे मौके पर पहुंचे। इस मामले को देखने वाले एक शख्स ने बताया कि हमने देखा कि ड्राइवर पहले उसके कपड़े पकड़ रहा था, जब वह विरोध करने लगी तो पैर पकड़कर घसीटा और ऑटो से बाहर फेंक दिया। जब हमने रोका तो वह हमें गालियां देने लगा और फरार हो गया।
इस मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की को बाहर फेंकने के बद ड्राइवर बिना दरवाजा बंद किए ऑटो तेज रफ्तार में लेकर गया, जिससे ऑटो में मौजूद अन्य बच्चे भी डर गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पास के स्कूल के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में जब लोग कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर जमा हुए तो सतलापुर और मंडीदीप थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया।
इस मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक बच्चों के साथ पहले भी बदसलूकी कर चुका है और उसे पहले भी इसकी चेतावनी दी जा चुकी है।
इस मामले की जानकारी देते हुए रायसेन एसपी पंकज पांडेय ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया गया कि ऑटो प्राइवेट था जिसे बच्ची के माता-पिता ने बुलाया था। आरोपी चालक परिवार को जानता था। हम पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।
Post a Comment