मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले एक पार्षद द्वारा फंडिंग कर हिंदी युवतियों को अपने जाल में फंसाने का मामला सामने आया था। पार्षद द्वारा लाखों रुपये की फंडिंग मुस्लिम युवकों को देकर उन्हें हिन्दू युवतियों के साथ दुष्कर्म करने को कहा जाता था। जो जाल में फंस जाए, उससे या तो शादी कर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाता था।

पीड़िता की शिकायत और करणी सेना की कार्रवाई

करणी सेना द्वारा एक पीड़िता के साथ गुरुवार को आजाद नगर थाने पर जाकर एक शिकायत दर्ज कराई गई, कि 15 दिन पहले एक अनजान मोबाइल नंबर से पीड़िता को मैसेज आने लगे। पहले मैसेज करने वाले युवक ने अपना नाम नहीं बताया। आरोपी ने पहले अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर कोई फोटो नहीं लगाई, जिसके बाद वह पीड़िता को लगातार मैसेज भेजता रहा। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने परिवार में मिलने वाले करणी सेना के सदस्य मानसिंह राजवंश से संपर्क कर उसे पूरी आपबीती बताई।

आरोपी को पकड़ने की रणनीति

गुरुवार दोपहर को करणी सेना के सदस्यों द्वारा पीड़िता के साथ युवक को मिलने के लिए बुलाया गया। जैसे ही युवक पीड़िता से मिलने पहुंचा, उसे पकड़कर पहले उसकी खातिरदारी की गई और फिर आजाद नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

आरोपी का कबूलनामा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका नाम शादाब अली पिता मुनव्वर अली, निवासी सेमलपानी, नसरुल्लागंज है। काफी समय से वह ट्रक चालक का कार्य करता है। उसके भाई मोहम्मद अली ने कुछ समय पहले जबलपुर की रहने वाली एक हिन्दू युवती को अपने जाल में फंसाया था। भाई ने बताया था कि हिन्दू युवतियों को जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने पर उन्हें सवाब मिलेगा। मुस्लिम धर्म के लोग उसकी इज्जत करेंगे। इसके बाद उसे उसी के भाई ने कई नंबर दिए। जब भी वह इंदौर आता, अपनी इंस्टा आईडी से कई लड़कियों को मैसेज भेजकर उनसे अश्लील बातें करता था। आरोपी शादाब अली पिता मुनव्वर पहले सीहोर जेल में इसी तरह के प्रकरण में 3 महीने की जेल काट चुका है। लेकिन उसके दिमाग में सिर्फ हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने की बातें उसके भाई द्वारा लगातार भरी जा रही थीं।

इसके बाद उसके भाई द्वारा उसे कई लड़कियों की आईडी दी गई। उनमें से कई लड़कियों को वह अश्लील मैसेज कर अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। इंदौर की रहने वाली पीड़िता ने उसे भारी पड़ गई। करणी सेना से सारी जानकारी साझा कर उसने आरोपी को सलाखों के पीछे भिजवा दिया।

पुलिस जांच और सबूत

पुलिस ने जब शादाब अली पिता मुनव्वर को गिरफ्तार किया, तो उसके मोबाइल से कई लड़कियों की चैटिंग भी मिली, जिसमें वह सभी को अपना अलग-अलग नाम बताता था। करणी सेना का आरोप था कि यह परिवार हिंदू लड़कियों को फंसाता है और लव जिहाद का शिकार बनाता है। शादाब अली के मोबाइल में उसकी इंस्टा आईडी से बहुत सारी लड़कियों की चैट मिली हैं। वहीं, आरोपी को थाना आजाद नगर के सुपुर्द किया गया।

करणी सेना के कार्यकर्ता मानसिंह राजवंश का कहना था कि आगामी नवरात्रि में गरबा आयोजकों को भी चेतावनी दी जाती है कि मां की आराधना होनी चाहिए। जहां भी गरबा का आयोजन होता है, अगर वहां पर गलत गाने और अवैध गतिविधियां होती हैं, या मुस्लिम व्यक्ति गरबा स्थल पर पाए जाते हैं, तो राजपूत करणी सेना अपने हिसाब से कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post