आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने लिया घायलों का हाल, जांच के आदेश
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। वे इंदौर पहुंचे और अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर शिवम वर्मा को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित संदीप बिजवा और अनिल नामदेव से बात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
घटना के दोषियों की सख्त सजा देंगे
उन्होंने कहा, "यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जो भी इस घटना के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला भी स्थिति का जायजा लेने इंदौर पहुंचे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
Post a Comment