जम्मू निवासी एक युवक को पुणे पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसने इंदौर में भी एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे रुपये हड़पे थे। अपराध करने के बाद वह अलग-अलग नामों से शहरों में रहने लगता था। इस कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती थी। इंदौर पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया तो पुणे पुलिस उसे गिरफ्तार करने इंदौर आई।
वहां भी आरोपी फुपिया निवासी बिशान, जम्मू ने एक नौकरी पेशा युवती से इंस्टा पर पहचान की थी। उसे उसने अपना नाम अमन वर्मा बताया था। शादी की बात करने वह पुणे गया और युवती से रुपये लेकर आ गया था। इसके अलावा उसने लड़की को बहला-फुसला कर रेप भी किया। पुणे पुलिस ने रेप और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया था।
जम्मू में रहता है परिवार
फुपिया उर्फ अमन का परिवार जम्मू में रहता था। वह कभी अपना नाम सुमित बताता था और तो कभी समीर नाम रख लेता था। अलग-अगल नामों से उसने सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे थे। लड़कियों जब उसकी बातों में आ जाती थी तो फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें करता था। पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ इंदौर के अलावा भोपाल, वल्लभगढ़,फरीदाबाद सहित अन्य शहरों में केस दर्ज हैं।

Post a Comment