कुमार विश्ववास के काफिले पर हमले की खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर ट्वीट कर दी है। घटना का इल्जाम एक कार सवार पर लगा है। वे गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
‘दोनों तरफ से मारी कार की टक्कर’
कुमार विश्वास ने एक्स पर लिखा, “आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार”।
डॉक्टर ने लगाया मारपीट का आरोप
वहीं पल्लव वाजपेयी नामक डॉक्टर ने कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर ही पिटाई का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद हिंडन नदी के पास कुमार विश्वास के काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर हुआ। इस मारपीट में डॉक्टर वाजपेयी को गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी तस्वीर भी सामने आई है। डॉक्टर वाजपेयी ने कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिविल ड्रेस पहने हुए सुरक्षाकर्मियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की।
Post a Comment