उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हैरान करने वाला मामला
सामने आया है। यहां एक शख्स अश्लील वीडियो के जरिए एक महिला और उसकी बेटी को ब्लैकमेल
करके हवस का शिकार बना रहा था। आखिरकार परेशान होकर महिला और उसकी बेटी ने पुलिस को
जाकर अपनी आपबीति बताई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी
की कोशिश में जुटी है।
उज्जैन जिले
के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का उसके परिचित से दोस्ती थी। महिला
का कहना है कि कुछ साल पहले शाहरुख नाम के आरोपी ने धोखे से उसके साथ संबंध बनाया और
इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध
बनाने लगा। साल 2021 तक शाहरुख 40 वर्षीय महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसके
बाद उसकी बुरी निगाह महिला की नाबालिग बेटी पर पड़ गई।
उसने महिला
का वीडियो उसकी नाबालिग बेटी को दिखाया और धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ संबंध नहीं
बनाए तो वीडियो वायरल करके बदनाम कर देगा। शाहरुख ने महिला की बेटी के साथ भी रेप करना
शुरू कर दिया। वह कभी मां को ब्लैकमेल करता तो कभी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी
देकर शिकार बनाता। मां और बेटी कई सालों से उसका जुल्म सहते आ रहे थे। लेकिन अब दुखी
होकर उन्होंने परिजनों को पूरी बात बताई।
परिवारजन के लोग महिला और नाबालिक
बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंचे और शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला थाना पुलिस
ने बताया कि महिला और उसकी नाबालिक बेटी की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेल पास्को ऐक्ट
और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को तलाशने पुलिस उसके घर पहुची
थीं। लेकिन वह वहां से फरार हो गया है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Post a Comment