भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह खाद्य, बिजली, हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन,आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव, सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संभाग आयुक्त, कलेक्टर और एसपी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी जल्दी ला रहे हैं। इस योजना में वो गरीब रहेंगे जिनके नाम पीएम आवास में नहीं जुड़े, उनके आवेदन मंगा रहें है। उनकी सूची बनेगी , आप ध्यान देंगे कि इस सूची बनाने में कोई अनैतिक कार्य न शुरू हो जाएं। सीएम ने कहा कि ग्वालियर से 10 तारीख को बहनों के खातों में पैसे डालूंगा।
शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी है। अपनी चुस्ती फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आए। मेरी भी यही ड्यूटी है। डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहे कि तीज त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय ले। शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं।
फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू करें
मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान पर निर्देश दिए कि बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात है। कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान हुआ है। लेकिन चिंता न करें किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है। सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखे। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ। वहां राहत देंगे, फसल बीमा का पैसा देंगे।क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत देंगे। वास्तविकता के आधार पर आकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे। यह हमारा धर्म कर्तव्य है।
10 घंटे कृषि
के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें
बिजली की आपूर्ति के संबंध में
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली को लेकर अब स्थिति सामान्य है,
अभी एक बार और समीक्षा करेंगे। ऊर्जा विभाग के साथ कलेक्टर कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति
देखे। 10 घंटे कृषि के लिए आपूर्ति सुनिश्चित
कराए। एक सिस्टम कार्य करता रहे कि किसानों को। फसलों का नुकसान न हो इसके लिए एडवाइज
और समुचित निर्देश देते रहे हैं। जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक जरूर करा लें।
बांध में पानी है तो बैठक कर तय करे कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराए।
Post a Comment