सागर। मध्य प्रदेश में दर्दनाक मामला सामने आया है। राज्य के सागर जिले में एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने कथित तौर पर अपने भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी बेटी को घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, उस वक्त रिटायर्ड कर्मचारी पत्नी से झगड़ रहे था। सनौधा थाने के निरीक्षक आर पी दुबे ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लालेपुर गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी रामाधार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी घटनास्थल से भाग गया था लेकिन पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रिटायर्ड सैन्य
कर्मचारी रामाधार अपनी पत्नी संध्या से झगड़ रहा था तभी उसके बड़े भाई राममिलन
(62) और भतीजे अज्जू (36) ने बीच-बचाव कर उसे शांत कराया। अधिकारी ने कहा, आरोपी ने
दोनों पर गोलियां चलाईं और उनके घर के बाहर उनकी बेटी वर्षा (24) को भी गोली मारकर
घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद रामाधार अपनी कार में घटनास्थल से भाग गया
और कुछ घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया।
अधिकारी ने
बताया कि दोनों लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि महिला का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल
कॉलेज में चल रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा
कि आरोपी सेना का पूर्व जवान था और उसने लाइसेंसी बंदूक से हत्याएं कीं। पुलिस के मुताबिक,
आरोपी की चार बेटियां और एक बेटा है। गोलीबारी के समय उनके दो बच्चे स्कूल में थे।
बीच-बचाव में आए तो सवार हो गया खून
मामले में आरोपी रिटायर्ड फौजी अपनी पत्नी से लड़ाई कर रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए उसके बड़ा भाई और भतीजे वहां आ गए। इन दोनों को देखकर पूर्व फौजी के ऊपर खून सवार हो गया और उसने गोली चलानी शुरू कर दी। गोली भाई और भतीजे को लगी जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दौरान आरोपी की बेटी को भी चोट आई है।
Post a Comment