अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाले को FBI ने मुठभेड़ में मार गिराया। अमेरिका की डोमेस्टिक इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने ये एनकाउंटर तब किया है जब राष्ट्रपति अगले साल होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए अमेरिका के उटाह राज्य जाने वाले थे। सितंबर 2022 में उटाह के ही एक व्यक्ति रॉबर्टसन ने बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी दी थी।
FBI के मुताबिक
उनके अधिकारियों ने रॉबर्टसन को उटाह के साल्ट लेक सिटी में बुधवार को उसके घर पर सर्च
वॉरंट और अरेस्ट वॉरंट देने की कोशिश की। पुलिस जब वहां पहुंची तो वो हथियारों से लैस
था और उसने गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद FBI ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें
रॉबर्टसन मारा गया। मुठभेड़ बुधवार को अमेरिका के समयानुसार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर
हुई।
राष्ट्रपति बाइडेन को दी जानकारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक FBI ने रॉबर्टसन के एंकाउंटर की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी दी है। इस मामले में जब रॉबर्टसन की बेटी से सवाल किए गए तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। FBI ने बताया है कि रॉबर्टसन के पास कई खतरनाक हथियार थे। इनमें कई तरह की स्नाइपर राइफल भी शामिल हैं।
Post a Comment