इंदौर। मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के साथ इंदौर के कर्मचारी भी अवकाश पर हैं।। मोर्चा के जिला संरक्षक हरीश बोयत, जिला अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
मोर्चा के विभिन्न
घटक संघों के पदाधिकारियों द्वारा कई विभागों में कर्मचारियों द्वारा भरे जा रहे अवकाश
आवेदनों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर कार्यालय, कमिशनर कार्यालय से लेकर आरटीओ.
कोषालय, पीडब्ल्यूडी. स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग,
महिला बाल विकास विभाग, पंजीयन विभाग सहित अधिकांश विभागों के शत-प्रतिशत कर्मचारियों
ने अपने आवेदन अपने विभाग प्रमुखों को सौंप दिए हैं।
शुक्रवार को तृतीय वर्ग कर्मचारी
संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश
दुबे, संभागीय अध्यक्ष हरीश शुक्ला, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भीम सिंह
कुशवाह, शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आलोक परमार, शासकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष
प्रवीण यादव, जिला सचिव पवन मोहनिया, फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय महामंत्री कमलेश
सिंह अपाक्स कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष संदीप धोलपुरे, राज्य कर्मचारी संघ के
जिला अध्यक्ष गोपाल बहाड, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा,
सेल टेक्स विभागीय समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश गौड़, आयुष विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश
नागर आदि ने विभिन्न विभागों में संपर्क कर गेट पर मीटिंग की। दोपहर को ये कर्मचारी
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेेंगे।
Post a Comment